फतेहपुर में मां के जयकारों से गूंज रहे दुर्गा पंडाल:2200 से ज्यादा जगहों पर सजे, 1700 पुलिसकर्मी सुरक्षा में तैनात

​फतेहपुर में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में 2200 दुर्गा पंडालों में मां भगवती की पूजा अर्चना के साथ भक्त भक्ति के रंगों में रंगा नजर आ रहा है। रविवार के दिन सुबह आठ बजते ही शहर के दुर्गा पंडालों में आरती और जयकारों के स्वर गूंजने लगते हैं। 'जय अंबे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी...' की मनमोहक धुनों के बीच श्रद्धालु मां भगवती के दर्शन कर सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना कर रहे हैं। आरती समाप्ति के बाद जगह-जगह श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जा रहा है। ​शहर के प्रमुख पंडालों में सुबह से भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। विशेषकर महिलाओं और बच्चों में पूजा-अर्चना को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। पंडालों में रोजाना विभिन्न प्रकार के धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है। पटेल नगर चौराहे पर सजा दुर्गा पंडाल श्रद्धालुओं के आकर्षण का मुख्य केंद्र बना हुआ है, इसके अलावा बस स्टैंड स्थित दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर, शीतल मंदिर, काली मंदिर और अष्टभुजी मां मंदिर में वैदिक परंपरा के अनुसार रोजाना पूजन-अर्चन संपन्न हो रहा है। वही चौक बाजार,राधा नगर,वर्मा तिराहा,हरिहरगंज, रेल बाजार,आबू नगर,तामेश्वर मंदिर सहित बिंदकी और खागा तहसील क्षेत्र में सजे दुर्गा पंडालों के सुरक्षा व्यवस्था के लिए करीब 1700 पुलिस कर्मी तैनात किए गए है।​ श्रद्धालुओं की सुविधा और स्वच्छता के लिए नगर पालिका प्रशासन की ओर से पंडालों के आसपास विशेष साफ-सफाई कराई जा रही है तथा चूने का छिड़काव भी किया जा रहा है।

Oct 18, 2026 - 08:32
 0  0