लखनऊ में BJP विधायक के भतीजे ने सुसाइड किया:फ्लैट में चादर के फंदे से लटकता मिला शव, पैसों के लेनदेन को लेकर तनाव में था

लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में भाजपा विधायक विनय कुमार द्विवेदी के भतीजे शिवम त्रिपाठी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक का शव उसके फ्लैट में चादर के सारे पंखे से लटकता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का आरोप है कि पार्टनर ने पैसे में घपला किया था, जिसको लेकर शिवम त्रिपाठी काफी दिनों से परेशान चल रहा था। परिजनों ने उसके पार्टनरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की बात कही है। दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचा मकान मालिक बलरामपुर निवासी शिवम त्रिपाठी सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र स्थित रिश्ता मैनहैटन में टावर नंबर A2 फ्लैट संख्या 407 में किराए पर फ्लैट लेकर रहते थे। 1 फरवरी की शाम मकान मालिक फ्लैट पर पहुंचा। काफी देर तक आवाज लगाने के बावजूद दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद फ्लैट मालिक और सिक्योरिटी गार्ड ने वीडियो बनाते हुए फ्लैट का दरवाजा तोड़ा, अंदर जाकर देखा तो शिवम पंखे के सहारे फंदे से झूल रहा था। पुलिस ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पैसे को लेकर चल रहा था परेशान मृतक के परिजनों ने बताया कि शिवम प्रॉपर्टी का काम करते थे। काफी समय से उसके साथ काम करने वाले उसको पैसा नहीं दे रहे थे। कई बार शिवम ने उन लोगों से पैसे मांगे थे, उन लोगों की तरफ से कोई जवाब नहीं आया था। इससे शिवम मानसिक तौर पर काफी परेशान चल रहे थे। फूफा गोंडा में बीजेपी विधायक मृतक शिवम त्रिपाठी के फूफा के विनय कुमार द्विवेदी गोंडा जिले की मेहनौन विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने सपा उम्मीदवार को हराकर लगातार दूसरी बार जीत हासिल की थी। शिवम के परिवार के दूसरे सदस्य एमएलसी का चुनाव भी लड़ चुके हैं। शिवम के परिवार में पिता राजेश त्रिपाठी, मां, छोटा भाई प्रखर और अभिषेक हैं। परिजनों का कहना है कि इस मामले को लेकर वह जल्द ही सुशांत गोल्फ सिटी थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाएंगे।