बाइक की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत:पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, आरोपी बाइक चालक पर केस दर्ज

अमेठी में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह घटना जामो थाना क्षेत्र के कटारी गांव में पानी की टंकी के पास हुई। कटारी गांव के रहने वाले दान बहादुर रात करीब 10 बजे साइकिल से घर जा रहे थे। तभी सामने से आ रही एक पल्सर बाइक ने उनकी साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही आसपास के लोगों ने एंबुलेंस की मदद से दान बहादुर को जामो सीएचसी पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत बताया। मृतक के बेटे अशोक कुमार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बाइक चालक अमलेश पुत्र कामता प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Oct 18, 2026 - 08:32
 0  0