मड़ई मेले में अहीरी नृत्य की प्रस्तुतियां:सिवनी में खापा मंडल ने जीता पहला पुरस्कार; पशुपालक संस्कृति से जुड़ी है परंपरा
सिवनी जिले के छींदा गांव में मंगलवार रात मड़ई मेले के अवसर पर पारंपरिक अहीरी नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में यादव समाज मंडल और ग्रामवासियों के संयुक्त तत्वावधान में हुए आयोजन में आसपास के गांवों से यादव मंडल शामिल हुए। कलाकारों ने देर रात तक लोकगीतों और वाद्ययंत्रों की धुन पर प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। खापा यादव मंडल को मिला प्रथम पुरस्कार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनपद सदस्य मुकेश सिंह राजपूत अपने साथियों के साथ शामिल हुए। उन्होंने सभी मंडलों की प्रस्तुतियां देखीं और अहीरी नृत्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि लोकनृत्य और पारंपरिक आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत की पहचान हैं। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए खापा (बंदेली) यादव मंडल को प्रथम पुरस्कार दिया गया। पशुपालक संस्कृति से जुड़ी है अहीरी नृत्य परंपरा अहीरी नृत्य मध्यप्रदेश की प्राचीन लोकनृत्य परंपराओं में शामिल है। इसे यादव और अहीर समाज की सांस्कृतिक पहचान माना जाता है। इसका संबंध पशुपालक जीवनशैली और भगवान श्रीकृष्ण की ग्वाल परंपरा से है। सिवनी और छिंदवाड़ा अंचल में इसे ग्वाला नृत्य के नाम से भी जाना जाता है। कलाकार पारंपरिक वेशभूषा में लोकगीतों और वाद्ययंत्रों की धुन पर सामूहिक नृत्य करते हैं। तस्वीरे देखिए… ग्रामीण संस्कृति और मेल-मिलाप का उत्सव है मड़ई मड़ई ग्रामीण अंचलों का पारंपरिक उत्सव है। इसमें धार्मिक आस्था के साथ लोककला, मनोरंजन और ग्रामीण बाजार की रौनक देखने को मिलती है। आसपास के गांवों से लोग परिवार के साथ पहुंचते हैं। ऐसे आयोजन ग्रामीणों के बीच मेल-मिलाप बढ़ाने के साथ क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को भी जीवंत बनाए रखते हैं।