हरदा में जमीन के विवाद में समधी की हत्या:पिता-पुत्र ने बीच सड़क पर दराती से किया हमला, बहन को हक दिलाने कोर्ट गया था मृतक
हरदा जिले के टिमरनी थाना क्षेत्र के गोदड़ी गांव में मंगलवार दोपहर पुरानी रंजिश में पिता-पुत्र ने अपने समधी राकेश यादव पर हमला कर दिया। हमले में राकेश की मौत हो गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसमें जितेंद्र यदुवंशी सड़क पर राकेश पर दराती से हमला करता दिखाई दे रहा है। पुलिस ने आरोपी पिता लालसिंह यदुवंशी को हिरासत में लिया है। वहीं, उसके बेटे जितेंद्र के सिर में चोट लगी है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है। 7 एकड़ जमीन में बहन को हिस्सा दिलाने को लेकर था विवाद बताया जा रहा है कि विवाद 7 एकड़ जमीन में राकेश की बहन को हिस्सा दिलाने को लेकर था। राकेश की छोटी बहन प्रमिला ने करीब 8 साल पहले लालसिंह यदुवंशी के छोटे भाई जगह यदुवंशी से प्रेम विवाह किया था। करीब डेढ़ साल पहले प्रमिला के पति की मौत हो गई थी। इसके बाद लालसिंह ने प्रमिला और उसके बच्चों को घर से निकाल दिया था। साथ ही पैतृक संपत्ति में हिस्सा देने से भी मना कर दिया था। बहन को उसका हक दिलाने के लिए राकेश ने कोर्ट में केस किया था। बाइक से लौटते समय बीच सड़क पर किया हमला मंगलवार दोपहर राकेश घर से स्कूल में होने वाले काम की जगह देखने गए थे। वहां से बाइक से लौटते समय आरोपियों ने उन्हें बीच सड़क पर रोककर हमला कर दिया। वीडियो में जितेंद्र दराती से राकेश पर वार करता दिखाई दे रहा है। हमले के बाद राकेश के भाई उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शाम को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। राकेश के एक बेटा और एक बेटी हैं राकेश के भाई मोहन ने बताया कि राकेश चार भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके एक बेटा और एक बेटी हैं। वहीं, जिस बहन प्रमिला को उसका हक दिलाने के लिए राकेश कोर्ट में लड़ाई लड़ रहे थे, उनके भी एक बेटा और एक बेटी हैं।