अशोकनगर में 4 घंटे छाया घना कोहरा:उत्तर की आ रही हवा ने बढ़ाई ठंडक, दिन के पारे में गिरावट

जिले में बीते कुछ दिनों से मौसम में बार-बार परिवर्तन हो रहा है। एक दिन पहले से मौसम साफ होने के बाद कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मंगलवार की सुबह के समय घना कोहरा छाया, जिससे विजिबिलिटी काफी कम रही। सुबह के समय सड़कों से चलने वाले लोगों को अपनी वाहनों की लाइट जलानी पड़ी। साथ ही सर्द हवा भी चली। लगभग 11 बजे तक कोहरा रहा इसके बाद धूप निकली। लेकिन दिन में भी ठंडी हवाओं से सर्दी का असर कम नहीं हुआ। मौसम में परिवर्तन होने के बाद ठंड का असर काफी बढ़ गया है। जनवरी के पहले सप्ताह में शुरुआती दिनों में टेंपरेचर में गिरावट हुई, जबकि आखिरी दिनों में तापमान में कुछ उछाल आया था साथ ही हल्के-हल्के बादल भी छाए थे। लेकिन दूसरे सप्ताह में मौसम परिवर्तन होने के बाद आसमान साफ हो गया, जिसकी वजह से कोहरा छाया रहा है। साथ ही टेंपरेचर में धीरे-धीरे गिरावट दर्ज होने लगी है। सोमवार मंगलवार की रात को न्यूनतम टेंपरेचर 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जबकि अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना है।