अशोकनगर सफलता की कहानी आजीविका मिशन से जुडने पर वर्षा बनी लखपति दीदी

अशोकनगर श्रीमति वर्षा कडेरे अशोकनगर जिले के अंतर्गत ग्राम बरखेड़ालाल की निवासी है। मिशन से जुड़ने के पूर्व इनकी पारिवारिक स्थिति ठीक नही थी। पूर्व में इनकी आय का साधन मजदूरी था। इनके परिवार में पति एवं 01 बच्चा है। आय का साधन सीमित होने के कारण परिवार का भरण पोषण एवं बच्चों को शिक्षा दिलवाने में बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। आजीविका मिशन के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा ग्राम में आकर समूह से जुड़ने के लाभ के बारे में बताया गया। इसके उपरांत वर्षा दीदी ने समूह से प्रथम बार में 50हजार एवं द्वितीय बार में 30 हजार, कुल 80 हजार रूपये का ऋण लेकर मनहारी दुकान की गतिविधि का कार्य अशोकनगर में प्रांरभ किया है। साथ में इनके पति सेलिंग का कार्य करते है, जिससे उनकी प्रतिमाह आय 11000 प्राप्त होती है। दुकान के साथ ही आजीविका मिशन के प्रयास से आरसेटी में सिलाई का प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण उपरांत वर्षा द्वारा सिलाई का कार्य भी शुरू कर दिया गया। जिससे इन्होंने सिलाई मशीन खरीद कर सिलाई का कार्य प्रारंभ किया। जिससे उनकी मासिक आमदनी 4000 प्रतिमाह प्राप्त होने लगी है। कुल आमदनी 15000 मासिक होती है। फलस्वरूप श्रीमति वर्षा के आत्मविश्वा, सामाजिक सम्मान, आर्थिक स्थिति एवं परिवार में स्वयं के महत्व में वृद्धि हुई है।