इंदौर में महिला दिवस पर प्रतिभाओं का सम्मन:राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार बोलीं- 365 दिन ही महिला दिवस, स्वयं गौरव स्थापित करना है नारी को

इंदौर में अभ्यास मंडल ने महिला दिवस की पूर्व संध्या पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार ने सम्मानित महिलाओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए सिर्फ एक दिन नहीं, बल्कि साल के सभी 365 दिन महिला दिवस हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि महिलाओं को आरक्षण का मुद्दा नहीं, बल्कि अपनी क्षमताओं से समाज में अपना स्थान बनाना चाहिए। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इनमें चिकित्सा क्षेत्र से डॉ. सुनंदा जैन, विधि क्षेत्र से अभिभाषक मीना चाफेकर शामिल थीं। खेल जगत से अर्जुन अवार्डी खो-खो खिलाड़ी सुषमा गोलवलकर सरोलकर को सम्मानित किया गया। प्रशासनिक क्षेत्र से जेल अधीक्षक अलका सोनकर, उद्यमी श्रेणी में अंकिता खाबिया और सामाजिक क्षेत्र से डॉ. अर्पणा श्रीवास्तव को सम्मान मिला। अभ्यास मंडल के सचिव मालासिंह ठाकुर ने कहा कि इन सेवाभावी महिलाओं को सम्मानित करते हुए गौरव की अनुभूति हो रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामेश्वर गुप्ता ने की। कार्यक्रम का संचालन पल्लवी आढ़ाव ने किया और आभार वैशाली खरे ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा वर्ग और महिलाएं उपस्थित थीं।