इंदौर में सर्वधर्म संघ की सार्थक पहल:रमजान में मस्जिदों के इमाम और हाफिजों का हिंदू-मुस्लिम धर्म प्रमुखों ने किया सम्मान

इंदौर में रमजान के पवित्र महीने में सांप्रदायिक सौहार्द की अनूठी मिसाल देखने को मिली। प्रिंस यशवंत रोड स्थित सर्वधर्म संघ दफ्तर पर मस्जिदों के इमाम और हाफिजों का विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शहर काजी डॉक्टर इशरत अली और नृसिंह टेकरी के स्वामी वर्धानंद महाराज मौजूद रहे। सर्वधर्म संघ के अध्यक्ष मंजूर बेग और उपाध्यक्ष रियाज खान की उपस्थिति में धार्मिक नेताओं का सम्मान किया गया। समारोह में मस्जिदों के इमाम, रमजान में तरावीह की नमाज में कुरआन सुनाने वाले हाफिजों और अजान देने वाले मोअज्जिनों को मोतियों की माला और साफा पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें नकद नजराना भी प्रदान किया गया। शहर काजी इशरत अली ने कहा कि रमजान का पवित्र महीना पूरी इंसानियत का संदेश लेकर आया है। सर्वधर्म संघ के मंजूर बैग ने बताया कि मस्जिदों में प्रतिदिन पांच वक्त नमाज पढ़ाने वाले इमाम और हाफिज देश की खुशहाली के लिए दुआ करते हैं। सम्मानित होने वालों में फातिमा मस्जिद के हाफिज मो नदीम रजवी, हरसिद्धि मस्जिद के हाफिज फजल अहमद रजवी, जेल रोड मस्जिद के हाफिज जमीर साहब समेत कई प्रमुख धार्मिक नेता शामिल थे। कार्यक्रम का समापन देश की खुशहाली, सलामती और अमन व भाईचारे के लिए विशेष दुआ के साथ हुआ। इस अवसर पर सर्वधर्म संघ के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।