छोटे ने बड़े भाई पर पेचकश से कई वार किए;VIDEO:लहूलुहान कर जान से मारने की धमकी दी; बच्चों के विवाद के बाद हमला किया

रीवा में सोमवार दोपहर बच्चों के विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई पर पेचकस से एक के बाद एक कई वार किए। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, मामला अमहिया थाना क्षेत्र का है। विवाद बच्चों के मामूली विवाद के बाद शुरू हुआ था। एडिशनल एसपी विवेक लाल ने बताया कि बच्चों के बीच हो रहे विवाद के दौरान पहुंचे युवक ने बच्चों को समझाइश देने की बजाय अपने ही सगे बड़े भाई पर पेचकस से कई बार कर दिए। युवक के हमले से उसका सगा बड़ा भाई लहूलुहान हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की जानकारी मिलते ही अमहिया थाने की पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध करते हुए उसे हिरासत में लिया है। जबकि चिकित्सकों ने घायल युवक की हालत स्थिर बताई है। पीड़ित शाहरुख खान ने बताया कि मेरे भाई हजरत बिलाल खान ने बेरहमी से मुझ पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें मैं बुरी तरीके से घायल हो गया। उसने मुझे जान से मारने की धमकी दी है।