टीकमगढ़ में महाआरती के दौरान उमड़ी भक्तों की भीड़:15 दिन प्रभातफेरी से किया आमंत्रण, आज निकलेगी शोभायात्रा, महाराष्ट्र का सिंधु गर्जना बैंड होगा आकर्षण

टीकमगढ़ में रामनवमी पर्व की धूम है। श्रीराम जन्मोत्सव परिवार ने 15 दिनों तक प्रभातफेरी निकाली। शहर के 27 वार्डों में घर-घर जाकर श्रीराम जन्म महोत्सव का आमंत्रण पत्र और धर्म ध्वज बांटे गए। नवरात्र के दौरान रोज दो अलग-अलग स्थानों पर भगवान श्री राम और माता की महाआरती की गई। शनिवार रात को छोटी देवी मंदिर के पास आयोजित महा आरती में बड़ी संख्या में भक्तों ने विश्व कल्याण की कामना की। श्रीराम जन्मोत्सव परिवार के सदस्य विवेक चौरसिया के अनुसार, प्रभातफेरी 22 मार्च से शुरू हुई थी। शनिवार को प्रभातफेरी और महा आरती का समापन हुआ। रविवार दोपहर 12 बजे नजर बाग मंदिर में भगवान श्रीराम का जन्म महोत्सव मनाया जाएगा। शाम 5 बजे से शहर में विशाल शोभायात्रा निकलेगी। इसमें महाराष्ट्र का प्रसिद्ध सिंधु गर्जना बैंड मुख्य आकर्षण होगा। बैंड के 100 सदस्य अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। जिला प्रशासन ने कार्यक्रम की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।