ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर, बुआ-भतीजे गंभीर घायल:इलाज के लिए कोलारस गए थे, वापस लौटते समय हो गया हादसा

शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के गुना-शिवपुरी फोरलेन हाइवे पर एक मिनी ट्रैक्टर ने बाइक सवार महिला और उसके भतीजे को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। इसमें महिला और उसका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया था। उन्हें पहले कोलारस के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया बाद में उनकी गंभीर हालात को देखते हुए जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक सविता परिहार पत्नी दिनेश परिहार शादी के बाद कई सालों से अपने मायके कोलारस तहसील के डोढ़याई गांव रह रही थी। आज सविता परिहार इलाज के लिए अपने भाई महेश के लड़के विपिन परिहार (18) के साथ बाइक पर सवार होकर कोलारस आई थी। दवा लेने के बाद दोनों बाइक पर सवार होकर वापस गांव लौट रहे थे। देहरदा सड़क के पास रविवार की दोपहर साढ़े तीन बजे रांग साइड सामने से आ रहे मिनी ट्रैक्टर के ड्राइवर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी थी। टक्कर के बाद दोनों बुआ-भतीजा हाइवे की रेलिंग से टकराकर बेहोश हो गए थे। मौके पर ग्रामीणों तत्काल हाइवे एम्बुलेंस बुलाकर दोनों घायलों को उपचार के लिए रैफर करा दिया था। ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, दंपती और उनका बेटा घायल इधर करैरा थाना क्षेत्र के NH-27 करैरा पुल पर एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार पति-पत्नी और उनका तीन साल एक बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पातल में भर्ती कराया गया हैं। भौंती कस्बे के रहने वाले संजय विश्वकर्मा ने बताया कि वह अपनी पत्नी संतोषी और तीन साल के बेटे कौशल के साथ दिनारा से दवा लेकर बापस लौट रहा था। हाइवे के करैरा पुल पर ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। जिससे तीनों घायल हो गए थे।