ठुमक चलत रामचंद्र बाजत पैजनियां:दिव्या शर्मा की राग गारा, ताल बिलंवित दादरा की ब़ंदिश ने भक्तों को किया भावविभोर

रामराजा सरकार के विवाहोत्सव का मंच। रात्रिकालीन बेला की नीरवता। शास्त्रीय संगीत गायिका दिव्या शर्मा ने राग गारा ताल बिलंवित दादरा की छह मात्रा में बाबा तुलसीदास का पद ठुमक चलत रामचंद्र बाजत पैजनियां सुनाया तो हजारों भक्तों की आंखों में भाव के आंसू छलक पड़े । हृदय श्रीराम की भक्ति से भर गया। शास्त्रीय संगीत में लयबद्ध इस पद में तबला और बांसुरी की संगत चार चांद लगा रही थी। इसके बाद दिव्या शर्मा ने चेतावनी पद सुनाकर सभी को नश्वर संसार में रहकर भी भगवत भक्ति का संदेश दिया। गायिका दिव्या शर्मा के शास्त्रीय संगीत के परिपक्व अलाप रात की नीरवता में भक्ति रस घोल रहे थे। मालूम हो कि दिव्या शर्मा कलेक्टर लोकेश रामचंद्र जांगिड़ की पत्नी हैं तथा शास्त्रीय संगीत की जानीमानी गायिका हैं। आज शाम को निकलेगी प्रभु श्रीराम की भव्य बारात कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने इस महोत्सव की शुरुआत हल्दी के बाद शाम को प्रीतिभोज, यानी भंडारे से की थी। पूरे ओरछा नगर में भक्ति और उल्लास का माहौल है। आज शाम को श्रीराम की भव्य बारात निकलेगी, जिसमें देश-विदेश से श्रद्धालु हिस्सा लेने के लिए यहां पहुंच रहे है। इस बारात में ठेठ बुंदेली राजसी वैभव पारंपरिक वाद्य यंत्रों और झांकियों के जरिए भगवान राम और माता सीता के दिव्य विवाह को दर्शाया जाएगा। ओरछा, जिसे बुंदेलखंड की अयोध्या कहा जाता है, अपनी सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं के लिए प्रसिद्ध है। श्रीराम विवाहोत्सव ने न केवल इस क्षेत्र को एक नई पहचान दी है, बल्कि देश-विदेश के श्रद्धालुओं के लिए इसे एक आध्यात्मिक केंद्र बना दिया है। आज प्रभु श्रीराम की बारात और उसके बाद मंदिर में होने वाले विवाह समारोह को लेकर उत्सुकता चरम पर है। पूरे नगर को भव्य रोशनी से सजाया गया है, और हर गली-चौराहे पर राम नाम की गूंज सुनाई दे रही है। ओरछा में श्रीराम विवाहोत्सव न केवल एक धार्मिक अनुष्ठान है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति और परंपरा का जीवंत प्रतीक है। आज शाम की बारात और विवाह समारोह में भक्तों का उत्साह और श्रद्धा देखते ही बनेंगे।