नरवर कस्बे में निकला 6 फीट का मगरमच्छ:सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू, तालाब से निकल आया था

शिवपुरी जिले के में दखनी माता मंदिर के पास मंगलवार की रात 8 बजे एक 6 फीट के मगरमच्छ को घूमता हुआ देखा गया। इससे लोग डर गए और सर्प मित्र को बुलाया। सूचना के बाद पहुंचे सर्प मित्र ने मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू किया। आज (बुधवार) को वन विभाग की टीम के साथ उसे कस्बे से दूर छोड़ा जाएगा। जानकारी के मुताबिक नरवर कस्बे में दखनी माता मंदिर के पास लखना तालाब हैं। इस तालाब में कई मगरमच्छ हैं। मंगलवार की रात इसी तालाब से निकलकर मगरमच्छ वार्ड 9 के रहने वाले गणेश कुशवाह को घर के बाहर दिखाई दिया। गणेश कुशवाह इसकी सूचना सर्प मित्र सलमान पठान को देकर मौके पर बुला लिया था। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ का रेस्क्यू संभव हो सका था। सर्प मित्र सलमान पठान ने बताया कि आज बुधवार को वन अमले के साथ मगरमच्छ को सुरक्षित नरवर से दूर छोड़ा जाएगा।

Oct 30, 2024 - 08:01
 0  5