मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ की बैठक टीकमगढ़ में:सदस्यता अभियान का लक्ष्य पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं कार्यकर्ता : डॉ. अनिल एडविन
मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ की जिला इकाई टीकमगढ़ की बैठक शुक्रवार को टीकमगढ़ रेस्ट हाउस में आयोजित की गई, जिसमें संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल एडविन शामिल हुए। उन्होंने संघ के सदस्यता अभियान का लक्ष्य पूरा करने में कार्यकर्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए युद्ध स्तर पर इस कार्य को पूरा करने को कहा। साथ ही भारतीय मजदूर संघ के 70वें वर्ष में पदार्पण कार्यक्रम के निमित्त चलाए जा रहे श्रमिक संपर्क एवं निधि संग्रह पर भी बात की। डॉ. एडविन ने कहा कि संघ के सदस्यता अभियान का लक्ष्य पूर्ण करने के लिए सभी संगठन के कार्यकर्ता समन्वय से काम करें। संघ की सभी यूनिट के कार्यकर्ता आपस में सामंजस्य बनाएं और टोली बनाकर ऑफिसों में जाएं। वहां कर्मचारियों से सतत संवाद करें और उनकी समस्याएं सुनें। कुछ ऐसी भी समस्याएं होंगी, जिनका समाधान स्थानीय स्तर से निकाला जा सकता है, उनका समाधान भी दें। ताकि हम संघ में अधिक से अधिक कार्यकर्ता और सदस्य जोड़ सकें। बैठक के पूर्व डॉ. अनिल एडविन ने केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री डॉ. वीरेंद्र खटीक से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की एवं उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं। बैठक में संघ के जिला अध्यक्ष देवानंद विश्वकर्मा, मुकेश त्रिपाठी जिला सचिव, अमर शर्मा जिला कोषाध्यक्ष, कार्तिक खरे पूर्व जिला अध्यक्ष, राघवेंद्र सिंह राजपूत, विवेक खरे प्रांतीय प्रतिनिधि, मुकेश सेन तहसील सचिव, विकास विश्वकर्मा ब्लॉक कोषाध्यक्ष, चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, रमेश तिवारी कार्यालय मंत्री, मनोज गुप्ता, प्रदीप चतुर्वेदी, मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के वरिष्ठ एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित हुए।