मेरठ में युवक की गोली मारकर हत्या:आपसी रंजिश में दो युवकों ने वारदात को दिया अंजाम, पुलिस मौके पर

मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र के चमड़ा पैंठ के जाकिर कालोनी में एक शख्स को एक युवक ने अपने सगे भाई और चचेरे भाइयों के साथ मिलकर गोली मार दी। उसके बाद फरार हो गए। इस घटना में पीड़ित युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुरानी रंजिश में गोली मारकर हत्या बताया जा रहा है कि जाकिर कालोनी में फुरकान और इमरान रहते हैं। दोनों का क्षेत्र में ही रहने वाले अनीस नामक युवक से वर्चस्व को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते शनिवार रात दोबारा झगड़ा हुआ। झगड़े के दौरान ही इमरान, फुरकान ने अपने और भाइयों के साथ मिलकर अनीस को गोली मारकर हत्या कर दी है। फायरिंग के बाद इलाके में भगदड़ मच गई। पुलिस मौके पर जांच कर रही है।

Jun 22, 2024 - 22:03
 0  7