शादी का वादा कर 15 साल की नाबालिग से रेप:2 महीने की गर्भवती होने पर छोड़ा, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

शहडोल की धनपुरी पुलिस ने शादी का झांसा देकर नाबालिग से रेप करने वाले आरोपी को आज मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक जब पीड़िता 2 महीने की गर्भवती थी तब आरोपी ने उससे शादी करने से मना कर दिया। दुखी होकर नाबालिग घर छोड़कर महाराष्ट्र चली गई। इसके बाद पुलिस ने महाराष्ट्र से पीड़िता को बरामद किया और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाशी शुरू कर दी। पीड़िता को घर से भगा ले गया था आरोपी 15 साल की पीड़िता धनपुरी की रहने वाली है। आरोप के मुताबिक आरोपी लखन सिंह गोंड (26) ने शादी का वादा कर नाबालिग से करीब 5 महीने तक कुकर्म करता रहा। इसके बाद 3 नवंबर को आरोपी पीड़िता को उसके घर से भगाकर ले गया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजनों ने दर्ज कराई थी शिकायत इस बीच आरोपी को पीड़िता के गर्भवती होने का पता चला। इसके बाद उसने पीड़िता को बाइक पर बिठाकर उसके घर के पास छोड़ा और भाग गया। नाबालिग के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने धनपुरी थाने में शिकायत दर्ज कराई। GRP पुलिस ने नाबालिग को महाराष्ट्र से बरामद किया जानकारी के मुताबिक नाबालिग घर जाने के बजाय महाराष्ट्र के गोंदिया चली गई। यहां रेलवे पुलिस ने युवती को अकेले देखकर पूछताछ की और बाल कल्याण समिति (बाल संप्रेक्षण ग्रह) गोंदिया भेज दिया। इसके बाद समिति के लोगों ने परिजनों का पता लगाने के लिए धनपुरी पुलिस से संपर्क किया। जिसके बाद पुलिस नाबालिग को लेकर वापस धनपुरी पहुंची।