सर्व ब्राह्मण समाज का सम्मान समारोह:विप्र समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान किया गया

ब्राह्मण हमेशा सब के सुख की चाह रखता है और सर्वे भवंतु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया के वाक्य पर कार्य करते हुए सबका कल्याण करता है। तिलक, शिखा और जनेऊ ब्राह्मण की पहचान हैं। ब्राह्मण को सदैव इन तीन चीजों का धारण करना चाहिए। यह बात प्रदेश अध्यक्ष सर्व ब्राह्मण समाज मध्य प्रदेश व प्रख्यात कवि सत्य नारायण सत्तन इंदौर ने शाजापुर में आयोजित प्रतिभा प्रोत्साहन व वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह में कही। उन्होंने कहा कि ब्राह्मणों ने कई चुनौतियों का सामना किया, चाहे मुगल हों या और कोई। वही अब वह आरक्षण का दंश झेल रहा है। बावजूद ब्राह्मण प्रतिभाएं अपना नाम चमका रही हैं। समाज द्वारा प्रतिभाओं का सम्मान करना अच्छी बात है। इससे उन्हें प्रोत्साहन मिलता है। शाजापुर की नई सड़क स्थित धर्मशाला में आयोजित समारोह में श्री सत्तन के साथ ही कुलपति विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन डॉक्टर अखिलेश कुमार पांडे उज्जैन व ब्राह्मण समाज के हितों की रक्षा के लिए सक्रिय अंतत मंहत खंडवा अतिथि रहे। समारोह में विप्र समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। साथ ही विप्र समाज के वरिष्ठ एवं ऊर्जावान बंधुओं को भी सम्मानित किया गया। सर्व ब्राह्मण समाज अध्यक्ष दिलीप शर्मा, युवा इकाइ अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि समाज के लोग लगातार शहर और समाज का नाम प्रदेश के साथ देशभर में रोशन कर रहे हैं। ऐसी ही प्रतिभाओं को सम्मान देने के लिए यह आयोजन किया गया। इस तरह के आयोजन समाज की प्रतिभाओं को आगे आने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।