सास-ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज:महिला का आरोप शादी के कुछ दिन बाद ही करने लगे थे प्रताड़ित; 2 साल पहले हुआ था विवाह

दतिया में एक विवाहिता ने दहेज के लिए पति और सास-ससुर पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। मंगलवार रात इंदरगढ़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक कस्बा इंदरगढ़ निवासी 30 वर्षीय पूजा का विवाह करीब 2 वर्ष पूर्व इंदरगढ़ में ही रहने वाले सौरभ गुप्ता के साथ हुआ था। पूजा का कहना है कि ससुराल जाने के कुछ दिन बाद ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। इसके लिए सास ममता और ससुर हरिओम गुप्ता आए दिन प्रताड़ित व मारपीट करते थे। विवाहिता उत्पीड़न से तंग होकर अपने मायके रहने लगी। इस दौरान ससुराल पक्ष के किसी भी सदस्य ने उसकी सुध नहीं ली। शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी पति और सास-ससुर पर मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।