सूरजपुर में हड़ताल पर बैठे कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर:स्वास्थ्य केंद्रों में काम प्रभावित, मरीज हो रहे परेशान

छत्तीसगढ़ में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। सूरजपुर में भी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी अपनी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं। CHO के हड़ताल पर जाने से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के काम प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीण अंचलों से स्वास्थ्य केंद्र पहुंच रहे मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों का आरोप है कि उन्हें 15 महीने से मानदेय नहीं दिया गया है। जिस वजह से उन्हें आर्थिक समस्याओं का का सामना करना पड़ रहा है। वहीं अधिकतर स्वास्थ्य केंद्रों में महिलाएं पदस्थ है। इंटीरियर क्षेत्र में उनकी पोस्टिंग होने के कारण भी उन्हें कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। महिला कर्मचारियों ने की ट्रांसफर की मांग महिला कर्मचारियों ने सरकार से मांग की है कि सुरक्षा के लिहाज से उनका ट्रांसफर गृह जिले में किया जाए। ताकि वह अपनों के बीच खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें। इसके अलावा CHO अपने साथी कर्मचारियों की बहाली को लेकर भी आंदोलन कर रहे हैं।