अमेठी में कंपनी कर्मचारी की करंट से मौत:12 घंटे तक छिपाई घटना, परिजनों ने की मुआवजे की मांग

अमेठी के कमरौली थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित वाइप कंपनी में एक कर्मचारी की करंट से मौत हो गई। मृतक की पहचान चिलौली गांव निवासी रमन तिवारी के रूप में हुई है। रविवार दोपहर काम के दौरान रमन करंट की चपेट में आ गए। वह सीढ़ियों पर गिर पड़े। कंपनी ने करीब 12 घंटे तक इस घटना की जानकारी परिजनों को नहीं दी। परिवार के लोग फोन करते रहे। लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। जब परिजन कंपनी पहुंचे तो रमन का शव सीढ़ियों पर पड़ा मिला। शव को सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने कई घंटे पहले ही मौत की पुष्टि की। मृतक के चाचा बृजेश कुमार तिवारी ने बताया कि रमन के दो छोटे बच्चे हैं और मां बीमार है। परिजनों ने कंपनी से मुआवजे की मांग की है। साथ ही बच्चों की पढ़ाई-लिखाई का खर्च उठाने की भी मांग की है। घटना की जानकारी मिलते ही तिलोई ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मुन्ना सिंह मौके पर पहुंचे। बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन भी वहां एकत्र हो गए। परिजनों में कंपनी प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश है। वे घटना की जानकारी छिपाने को लेकर कंपनी की लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।