1AC कोच से रिटायर्ड रेलवे अफसर की अटैची चोरी:टीटीई पर अनधिकृत यात्री को बर्थ देने का आरोप, चौरी-चौरा एक्सप्रेस में घटना

प्रयागराज में चौरी-चौरा एक्सप्रेस के 1AC कोच में यात्रा कर रहे रिटायर्ड रेलवे अधिकारी की अटैची चोरी होने का मामला सामने आया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि टीटीई ने एक अनधिकृत यात्री को बर्थ दे दी, जिसके बाद रास्ते में उनकी अटैची चोरी हो गई। मामले में प्रयागराज जीआरपी में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। क्या है पूरा मामला ओंकारनाथ वर्मा रेलवे से सीएओ/सी पद से सेवानिवृत्त क्लास-1 अधिकारी हैं। एक फरवरी को वह गोरखपुर से प्रयागराज के लिए चौरी-चौरा एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि वे 1AC कोच H-1 के C केबिन में बर्थ नंबर 7 पर सफर कर रहे थे। गोरखपुर स्टेशन से ट्रेन में चढ़कर उन्होंने अपनी काली अटैची बर्थ के नीचे रखी और आराम करने लगे। बर्थ नंबर 8 और 9 पर वैध यात्री सवार थे, जबकि बर्थ नंबर 10 खाली थी। टीटीई पर गंभीर आरोप रिटायर अफसर का आरोप है कि ट्रेन खुलने से ठीक पहले ड्यूटी पर मौजूद टीटीई शिवपूजन एक व्यक्ति को लेकर आए और केबिन खुलवाकर उसे बर्थ नंबर 10 पर सुला दिया। पूछने पर बताया गया कि उसके पास वैध बर्थ है, लेकिन बाद में जानकारी हुई कि वह अनधिकृत यात्री था। बताया गया कि वह व्यक्ति लंबा-चौड़ा था और उसके पास एक छोटी अटैची व एक बोरी थी। आशंका जताई जा रही है कि वही व्यक्ति मडुवाडीह या उससे पहले किसी स्टेशन पर वर्मा की अटैची चोरी कर उतर गया। वाराणसी के बाद हुई जानकारी बर्थ नंबर 9 का यात्री वाराणसी जंक्शन पर उतर गया था। पीड़ित के अनुसार, मडुवाडीह (वाराणसी) के आसपास उन्हें अटैची गायब होने की जानकारी हुई। उन्होंने तत्काल ट्रेन के कंडक्टर और आरपीएफ एस्कॉर्ट को सूचना दी और रेलवे हेल्पलाइन 139 पर भी शिकायत दर्ज कराई। उच्च अधिकारियों को दी सूचना पीड़ित ने SRDCM/प्रयागराज, SRDSC/प्रयागराज, DRM/प्रयागराज, सिक्योरिटी कंट्रोल और कमर्शियल कंट्रोल को भी लिखित सूचना भेजी है। रेल मदद पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई है । उन्होंने गोरखपुर, वाराणसी, मडुवाडीह और वाराणसी सिटी स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगालने की मांग की है, ताकि संदिग्ध व्यक्ति की पहचान कर अटैची बरामद की जा सके। वाराणसी जीआरपी में ट्रांसफर हुआ मुकदमा 2 फरवरी को प्रयागराज जंक्शन पर उतरने के बाद उन्होंने प्रयागराज जीआरपी में शिकायत की। जीआरपी प्रयागराज के थाना प्रभारी अकिलेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना वाराणसी के पास हुई है। जीरो एफआईआर दर्ज करके मुकदमा जीआरपी वाराणसी ट्रांसफर कर दिया गया है।