कोहरे से लिपटा रहा शहर, विजिबिलिटी 50 मीटर से कम:तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज, अगले सप्ताह ऐसा ही बना रहेगा मौसम

बैतूल में चार दिन पहले हुई की मावठे की बारिश के बाद आज सुबह फिर घना कोहरा नजर आया। इससे तापमान में मंगलवार से दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। इससे विजिबिलिटी बेहद कम हो गई। हालांकि धूप निकलने के साथ ही कोहरे की यह चादर अपने आप खत्म हो गई। आज सुबह छाए रहे कोहरे से वाहन चालकों को अपने वाहन चलाने में दिक्कतें पेश आई। जिले में पिछले शनिवार हुई मावठे की बारिश के बाद अब नजारा कोहरे के आगोश में लिपटा नजर आ रहा है। आज सुबह से ही कई क्षेत्रों में घना कोहरा छाया हुआ था। शहर से लेकर हाईवे तक विजिबिलिटी 50 मीटर या कहीं उससे भी कम नजर आई। जिससे नेशनल हाईवेज पर कई स्थानों पर ट्रक चालक कोहरा छटने का इंतजार करते नजर आए। इस सीजन में पहली बार इतना घना कोहरा छाया है । तापमान में आई गिरावट आज न्यूनतम तापमान 11.5 दर्ज किया गया है।जबकि मंगलवार रात यह 13.7 पर था।। हालाकि मौसम विभाग आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट का अनुमान जता रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक कल गुरुवार तापमान के और एक डिग्री गिरने का अनुमान है। बता दें कि इससे पहले यह 29 नवंबर के आसपास 9.4 पर था। हालांकि बर्फीली हवाओं के कारण बढ़ी ठिठुरन अब कम हो गई है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान का पारा 11 और 12 डिग्री के आसपास ही रहने का अनुमान जताया है।