जल गंगा संवर्धन अभियान: बिजुरी के स्टॉप डेम की सफाई के लिये किया गया श्रमदान
मनीष शुक्ला

अनूपपुर;
प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। इसमें नदी, नालों और ऐतिहासिक एवं पारम्परिक जल संरचनाओं, तालाब, झील, कुंआ, बावड़ी आदि के संरक्षण, पुनर्जीवन के लिए कार्य किया जा रहा है तथा उनकी साफ-सफाई, गहरीकरण का कार्य भी किया जा रहा है। इसी अनुक्रम में कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली के मार्गदर्शन में अभियान के तहत नगरपालिका बिजुरी के स्टॉप डेम की साफ-सफाई के लिये श्रमदान किया गया। नगर पालिका बिजुरी के कर्मचारियों, आमजनों ने जनभागीदारी निभाते हुये स्टॉप डेम की सफाई में श्रमदान किया। स्टॉप डेम में जमे झाड़ियों एवं एकत्रित कीचड़ को जनसहयोग से हटाने का कार्य किया गया। नगरपालिका के कर्मचारियों द्वारा उपस्थित जनों को अभियान के बारे में जानकारी दी गई। जिसमें बताया गया कि प्रकृति द्वारा प्रदत्त किये गये संसाधन जीवन में सबसे ज्यादा उपयोगी है। इनकों संरक्षित रखने और सुरक्षित करने में ही हम सब की भलाई है।