नर्मदापुरम में मौसम साफ, निकली धूप:दोपहर में बारिश की संभावना; दिन और रात के तापमान में होगी गिरावट

नर्मदापुरम में पिछले दो दिनों से मौसम में लगातार बदलाव का दौर जारी है। शुक्रवार को सुबह से मौसम साफ रहा और तेज धूप निकली, हालांकि मौसम विभाग ने दोपहर में बारिश की संभावना जताई है। बता दें कि, गुरुवार शाम को मौसम ने करवट ली और शाम 6 बजे से तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। धूल भरी हवाएं 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। रात के तापमान में 3.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को रात का न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री रहा, जो एक दिन पहले 22.6 डिग्री था। गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री तक पहुंचा। दिन और रात के तापमान में गिरावट की संभावना हिल स्टेशन पचमढ़ी में भी तापमान में उतार-चढ़ाव देखा गया। यहां न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस और दिन का तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आगामी 2-3 दिनों तक बादल छाए रहेंगे और बारिश का दौर जारी रह सकता है। इस दौरान दिन और रात के तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी आने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. वीएस यादव ने बताया कि शुक्रवार को भी कई स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। प्रदेश के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में एक द्रोणिका बनी हुई है और ऊपरी हवा में चक्रवाती स्थिति बनी हुई है। साथ ही एक नया पश्चिमी विक्षोभ विकसित हो रहा है, जो 24 मार्च के आसपास हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है।