नेहरू स्टेडियम में सीएम के समक्ष शस्त्रकला का प्रदर्शन:इंदौर में स्कीम नं. 114 के शौर्यवीरा समूह से जुड़ी मातृशक्तियों ने भी चलाई तलवार

नेहरू स्टेडियम में शनिवार को महिलाओं ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के समक्ष तलवारबाजी का सामूहिक प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम में 5 हजार महिलाओं ने एक साथ तलवारबाजी का प्रदर्शन किया। इसमें अनमोल मुस्कान वेलफेयर सोसायटी के समूह शौर्यवीरा की सदस्याओं ने भी अपनी कलाबाजी दिखाई। तलवारबाजी का ये प्रदर्शन वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ। प्रदर्शन में 12 साल की बालिकाओं से लेकर 50 वर्ष आयु वर्ग तक की महिलाएं शामिल हुईं। बेटियों के साथ उनकी मां ने भी दिखाया तलवारबाजी का कौशल अनमोल मुस्कान वेलफेयर सोसायटी से संबद्ध स्कीम नं. 114 के शौर्यवीरा समूह से जुड़ी प्रेरणा शर्मा, रचना व्यास, प्रणिता व्यास, राशि व्यास, वर्णी व्यास. संगीता जांगीड़, खुशबू अग्रवाल, मोनिका जांगीड़, रींकू खेरानू, चारू, रीतिका मोरे, अलका, प्रज्ञा, रचना सिंह सहित अनेक युवतियों और महिलाओं ने तलवारबाजी का प्रदर्शन किया। इनमें कई बेटियों के साथ उनकी मां ने भी तलवार चलाकर जागरुकता दिखाई। 35 स्थानों पर महिलाओं को दिया तलवारबाजी का प्रशिक्षण कार्यक्रम की प्रमुख मुस्कान भारती का कहना है कि जिस तरह से महिलाओं के प्रति अत्याचार बढ़ रहा है, उसी के चलते इस तरह के अभियान की शुरुआत की गई है। हिंदू युवतियां और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर इसमें शिरकत की। इंदौर के विभिन्न हिस्सों में पिछले दो महीने से 35 स्थानों पर महिलाओं को तलवारबाजी का प्रशिक्षण दिया जा रहा था।