पत्नी ने दो महिलाओं पर किया चाकू से हमला; मौत:पति से अफेयर का था संदेह; दूसरी की हालत गंभीर, तलाश में जुटी पुलिस

जबलपुर की प्रोफेसर कॉलोनी में बिल्डर की पत्नी ने अपने ही दफ्तर में काम करने वाली दो लड़कियों पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरी लड़की की हालत गंभीर है। घटना माढ़ोताल थाना इलाके की है। हमलावर महिला को शक था कि दोनों लड़कियों के साथ उसके बिल्डर पति के अवैध संबंध हैं। इसी संदेह के चलते वो दोनों महिला कर्मचारियों पर चाकू लेकर टूट पड़ी। गंभीर रूप से घायल युवती को इलाके के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात को अंजाम देकर महिला फरार युवती की हत्या करने वाली महिला वारदात के बाद मौके से फरार हो गई। जानकारी लगते ही माढ़ोताल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी महिला की तलाश शुरू कर दी। जानकारी के मुताबिक प्रोफेसर कॉलोनी में रहने वाली शिखा नाम की महिला को शक था कि उसके पति का पड़ोस में ही रहने वाली अनिका नाम की महिला से अवैध प्रेम संबंध हैं। बुधवार दोपहर को शिखा को पता चला कि अनिका अपनी सहेली सोनम के घर आई हुई है और यहीं पर उसके पति से मिलने वाली है। थोड़ी देर में शिखा सोनम के घर पहुंची, जहां पर की अनिका बैठी थी। दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। इसी दौरान शिखा ने पास ही रखा चाकू उठाया और अनिका के पेट में मार दिया। चाकू लगते ही उसके पेट से खून बहने लगा। बीच-बचाव करने आई सोनम पर भी शिखा ने चाकू से हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद शिखा मौके से फरार हो गई है। स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल हालत शिखा और सोनम को इलाज के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंचाया। अनिका की हालत गंभीर होने के चलते उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। सोनम की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार ने बताया- शिखा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर, उसकी तलाश शुरू कर दी हैं। प्राथमिक जांच में पाया गया है की शक के संदेह पर हत्या की गई है।