बेटी ने नाना से फोन पर कहा-पापा-मम्मी को मार रहे:पति ने पत्नी के सिर पर मारी कुल्हाड़ी, इलाज के दौरान तोड़ा दम

कोतवाली थाना क्षेत्र के पुरानी बस्ती इलाके के सत्यम वीडियो के पास एक पति ने पत्नी की हत्या कर दी। मंगलवार दोपहर से दोनों के बीच विवाद हो रहा था। महिला की बेटी ने मम्मी-पापा के बीच हो रहे विवाद की जानकारी अपने नाना को फोन पर दी थी। शाम को महिला के पति ने उसके सिर पर कुल्हाड़ी से कई वार कर दिए। पुलिस ने बताया कि पति महेंद्र बैगा और पत्नी सोमवती बैगा के बीच आए दिन विवाद होता था। महिला का मायका पड़ोस के गांव पचड़ी में हैं। मंगलवार दोपहर पति पत्नी की पिटाई कर रहा था। घर में उसकी छोटी बेटी थी। बेटी ने इसकी जानकारी अपने नाना और मामा को फोन पर दी थी। विवाद के बीच आरोपी ने महिला पर कुल्हाड़ी से हमला करते हुए कई वार किए। जब महिला के मायके के पक्ष के लोग घर पहुंचे तो देखा कि सोमवती खून से लथपथ घर के अंदर पड़ी थी। महिला के भाई ने पुलिस को मामले की जानकारी फोन पर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पड़ी महिला को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। कुछ देर के अंदर उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। आरोपी हिरासत में पुलिस ने आरोपी पति महेंद्र बैगा को हिरासत में ले लिया है। थाना प्रभारी रावेंद्र तिवारी ने बताया कि आए दिन पति-पत्नी विवाद करते थे। कल मंगलवार की दोपहर से दोनों का विवाद हो रहा था। शाम को कुल्हाड़ी से महिला के सर में गंभीर वार कर आरोपी वहां से भाग गया। जब मायके पक्ष के लोग आए तब इसकी जानकारी मिल पाई। महिला की हत्या मामले पर मायके पक्ष की शिकायत पर आरोपी पति पर मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है।