भाजपा का मीरगंज में सक्रिय सदस्यसम्मेलन:जिला प्रभारी बोले- भाजपा एकमात्र राष्ट्रवादी संगठन, देशहित में करती है काम

बरेली के मीरगंज में भाजपा का सक्रिय सदस्य सम्मेलन जिला अध्यक्ष सोमपाल शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीन दयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुई। जिला प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा एकमात्र राष्ट्रवादी संगठन है। यह देशहित को सर्वोपरि मानकर काम करती है। उन्होंने भारतीय जनसंघ से लेकर भाजपा के राजनीतिक संघर्षों का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि 1984 में भाजपा के केवल दो सांसद थे। तब अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था कि अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा। क्षेत्रीय महामंत्री राकेश मिश्रा ने कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर ही केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हर वर्ग का विकास हो रहा है। सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को प्रधानमंत्री मोदी साकार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ही अपने कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है। कार्यक्रम में विधायक डॉ डीसी वर्मा, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, चेयरमैन योगेंद्र गुप्ता, वीरपाल मौर्य, पूर्व जिला अध्यक्ष पूरनलाल लोधी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।