लखनऊ पुलिस की सराहनीय कार्रवाई:गायब मोबाइल बरामद, लोगों को दी सलाह

लखनऊ पुलिस ने एक और सफलता हासिल की है। थाना आलमबाग में CEIR पोर्टल पर दर्ज एक गायब मोबाइल बरामद कर लिया गया है। सहायक पुलिस आयुक्त कैंट लखनऊ अभय प्रताप मल्ल और थाना आलमबाग के प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी विश्लेषण का उपयोग करते हुए मोबाइल को ट्रेस किया। पुलिस ने बरामद किए गए मोबाइल को उसके वास्तविक मालिक को सौंप दिया। मोबाइल प्राप्त करने के बाद मालिक ने पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस ने नागरिकों को मोबाइल खोने की स्थिति में कुछ महत्वपूर्ण सलाह दी है। सबसे पहले UPCOP पर LOST ARTICLE में रजिस्ट्रेशन करें। पुराने सिम को ब्लॉक कर नया सिम प्राप्त करें। CEIR पोर्टल पर BLOCK STOLEN/LOST MOBILE का विवरण दर्ज करें। फॉर्म में पुलिस कंप्लेंट नंबर, व्यक्तिगत जानकारी और पहचान पत्र की जानकारी भरें। फॉर्म जमा करने के बाद मिली शिकायत आईडी को सुरक्षित रखें।