भाषण में खुशी को पहला, अंशिका को दूसरा स्थान:बाराबंकी में प्रतियोगिता, एमएलसी बोले- 2047 तक देश को विकसित बनाना है

सेवा पखवाड़ा के तहत सोमवार को प्रतिभा इंटर कॉलेज में भाषण एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस बार का विषय "आत्मनिर्भर भारत", "विकसित भारत 2047" और "वोकल फॉर लोकल" था, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, एमएलसी अशोक अग्रवाल ने कहा कि भारत को 2047 तक विकसित बनाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की दृढ़ इच्छा शक्ति की प्रशंसा करते हुए कहा कि आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव विकसित भारत के सपने को साकार करेगी। महिला मोर्चे की जिला अध्यक्ष रामेश्वरी त्रिवेदी ने विद्यार्थियों से स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग पर जोर दिया। प्रतियोगिता में विजेताओं को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। भाषण प्रतियोगिता में खुशी मौर्य ने प्रथम, अंशिका यादव ने द्वितीय, और गीतांजलि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार भी दिया गया सांत्वना पुरस्कार के तहत अनुज्ञा, मानवी, शालू, दिव्यांशी, अंशिका वर्मा, रिंकी कश्यप, प्रियंका वर्मा, पल्लवी यादव, और आयुषी मिश्रा को पुरस्कृत किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य इंद्र कुमार वर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया और आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद उपेन्द्र सिंह रावत, संदीप गुप्ता, डॉक्टर रामकुमारी मौर्य, विजय आनंद बाजपेई, पुनीत मिश्रा और रवि वर्मा भी मौजूद रहे।