मंदसौर में पशुपतिनाथ मंदिर के पास मिला शव:30 साल से क्षेत्र में रह रहे मजदूर कल्लू की मौत, सागर में रहता है परिवार

मंदसौर के पशुपतिनाथ मंदिर क्षेत्र में मंगलवार को एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने नई आबादी थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान कल्लू के रूप में हुई है। वह पिछले 30-35 वर्षों से इसी क्षेत्र में रह रहा था। कल्लू मूल रूप से सागर जिले का रहने वाला था और यहां मजदूरी करता था। उसके परिजन कई बार उसे वापस ले जाने आए, लेकिन वह नहीं गया। कुछ दिनों से बीमार चल रहा था स्थानीय लोगों के अनुसार, कल्लू कुछ दिनों से बीमार चल रहा था। आज सुबह जब उसके शरीर में कोई हलचल नहीं दिखी, तो लोगों को शक हुआ। जांच करने पर पता चला कि उसकी मृत्यु हो चुकी है। कोतवाली पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। परिजनों के आने के बाद ही पोस्टमार्टम करके अंतिम संस्कार किया जाएगा।