शहर की भूमिका की कप्तानी में मप्र ने जीता सिल्वर

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव हॉकी की नर्सरी संस्कारधानी राजनांदगांव की भूमिका की कप्तानी में मध्यप्रदेश हॉकी ने सिल्वर मेडल जीता है। झारखंड राज्य के रांची शहर में 14वीं राष्ट्रीय महिला जूनियर हॉकी स्पर्धा 30 सितंबर से 8 अक्टूबर तक आयोजित की गई। फाइनल में हॉकी झारखंड ने विजेता होने का गौरव हासिल किया वहीं मध्यप्रदेश ने उप विजेता रही। मध्यप्रदेश की टीम की कप्तानी राजनांदगांव बसंतपुर की रहने वाली भूमिका साहू ने की। शहर की भूमिका साहू ने एक बार फिर जिले का मान बढ़ाया है। मध्यप्रदेश ने लीग मैच जीतकर क्वाटर फाइनल में उत्तर प्रदेश को और सेमीफाइनल में ओडिसा को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। हॉकी स्पर्धा में भूमिका ने 7 गोल मार कर हॉकी मध्यप्रदेश को फाइनल तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पूर्व में भी भूमिका साहू 13वीं राष्ट्रीय महिला जूनियर हॉकी चैंपियनशिप में गोल्ड मैडल जीत चुकी है तथा 19 गोल मारकर टूर्नामेंट की बेस्ट खिलाड़ी घोषित की गई थी। भूमिका ने जूनियर इंडिया टीम का भी प्रतिनिधित्व करते हुए जर्मनी और नीदरलैंड में खेल चुकी है। 10 सालों से भूमिका का हॉकी में शानदार प्रदर्शन शहर के हॉकी कोच अनुराज श्रीवास्तव ने बताया कि भूमिका साहू वर्तमान में मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी ग्वालियर में ट्रेनिंग ले रही है। जहां उनके कोच परमजीत सिंग, नेहा रावत, विजय सर के मार्गदर्शन में विशेष ट्रेनिंग ले रही है। ताकि भारतीय हॉकी टीम में उनकी वापसी हो। भूमिका ने पहले भी जिले का गौरव बढ़ाया है। अनुराज श्रीवास्तव ने भूमिका साहू को नर्सरी में तैयार किया और वह इस मुकाम तक पहुंची। भूमिका साहू ने 2014 में बल्देव प्रसाद मिश्र स्कूल से हॉकी की शुरुआत की थी।