बहराइच बवाल...मारे गए युवक का झंडा उतारते वीडियो आया सामने:4 महीने पहले हुई थी शादी, पत्नी ने कहा- आरोपियों का हो एनकाउंटर

बहराइच के महराजगंज बाजार में रविवार को प्रतिमा विर्सजन के दौरान हुए पथराव व फायरिंग में मारे गए युवक का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह एक गैर समुदाय के व्यक्ति के घर पर लगे झंडे को उखाड़ कर फेंकने के बाद दूसरा झंडा लहराता नजर आ रहा है। लोगों की मानें तो इसी से नाराज गैर समुदाय के लोगों ने युवक की गोली मार कर हत्या कर दी। इसके बाद वहां जमकर बवाल हुआ। महाराजगंज कस्बे से रेहुआ मंसूर गांव तक मूर्ति विसर्जन जुलूस निकला रहा था, तभी उस स्थान पर दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने डीजे को लेकर आपत्ति जताई, जिसके बाद विवाद बढ़ा तो पथराव और गोलीबारी शुरू हो गई। जिसके बाद दोनों पक्षों में बवाल बढ़ गया। इस बवाल में रेहुआ मंसूर गांव के निवासी राम गोपाल मिश्रा (22) पुत्र पिता कैलाश चन्द्र मिश्रा घायल हो गए। बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो हो गई। चार महीने पहले हुई थी शादी परिजनों ने बताया- राम गोपाल मिश्रा की चार महीने पहले रोली मिश्रा से शादी हुई थी। वह धार्मिक कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेता था। हिंदू संगठन के कार्यक्रमों में भी भाग लेता था। लेकिन वह किसी पद पर नहीं था। पत्नी ने कहा- आरोपियों का हो एनकाउंटर रामगोपाल मिश्रा की पत्नी ने आरोपी का एनकाउंटर करने की मांग की है। पत्नी रोली मिश्रा ने कहा कि खून के बदले खून चाहिए। परिवार ने पुलिस प्रशासन पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। सभी आरोपियों को मौत की सजा दी जाए। गोपाल का एक वीडियो आया सामने गोपाल मिश्रा की हत्या हुई, उसकी वीडियो सामने आई है। गोपाल ने बवाल के दौरान एक घर की छत से हरा झंडा उतारा और भगवा झंडा लहराया। ऐसा करने के लिए भीड़ उसको मोटिवेट कर रही थी। इसके कुछ देर बाद ही गोपाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अब जानिए वीडियो में क्या हो रहा है यात्रा में शामिल लोगों ने बताया- इसी घर से पहले पथराव हुआ। फिर गोपाल उस घर की छत पर चढ़ गया। छत पर लगा हरा झंडा उखाड़ कर फेंक दिया। इस दौरा छत की रेलिंग भी टूट गई। इसके बाद उसकी जगह पर भगवा झंडा लगा दिया। इस दौरान यात्रा में शामिल लोग जय बजरंग बली के नारे लगाते रहे। युवक गोपाल भी नारे लगा रहा था। कई गोलियां मारी गई वहीं बताया जा रहा है कि इसके बाद उसी घर से फिर से पथराव होने लगा। थोड़ी देर बाद घर 8 से 10 लोग निकले और गोपाल को खींच ले गए। उसके साथ बेहरमी से मारपीट की। घसीट कर अपने घर में ले गए। आरोप है कि वहां उसकी बर्बरता के साथ पिटाई करते हुए उसके पैर के नाखून उखाड़ लिए और उसे कई गोलियां मारी। उसे बचाने पहुंचे उसी के गांव के रहने वाले राजन(28) भी गंभीर रुप से घायल हो गए। पुष्टि के लिए उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक भरत पांडेय ने मौत की पुष्टि कर दी। वहीं राजन का इलाज जारी है। राजन के अतिरिक्त लगभग एक दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं, जो अलग-अलग अस्पतालों में इलाज करवा रहे हैं। घटना को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया- प्रतिमा शांति पूर्वक विसर्जन के लिए जा रही थी। महराजगंज कस्बे में पहुंचने पर कस्बा निवासी सोनार अब्दुल हमीद अपने बेटे सबलू, सरफराज व फहीम के साथ मौके पर पहुंचे और गाली गलौज शुरू कर दी। छतों से की गई पत्थरबाजी मूर्ति के साथ चल रहे लोगों ने जब इसका विरोध किया तो छतों से पत्थरबाजी कर दी। जिसमें मां दुर्गा का हाथ खंडित हो गया। जिसके बाद विसर्जन रोक कर लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। आरोप है कि इस दौरान हमीद व उनके साथ मौजूद हजारों की भीड़ मौके पर पहुंची और उपद्रव शुरु कर दिया। जिससे मौके पर भगदड़ मच गई। तीन डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमॉर्टम हत्या के बाद शव को पोस्टमॉर्टम हाउस भेजा गया है। चाकू और गोली मार युवक की हत्या कर दी गई थी। तीन डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमॉर्टम किया। पूरे पोस्टमॉर्टम प्रक्रिया की वीडियो ग्राफी कराई गई है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों सौंप दिया गया है। परिजन शव को लेकर घर चले गए हैं। गांव में 5 से 6 हजार लोग मौजूद गांव में पांच थानों की पुलिस फोर्स, एक बटालियन पीएसी, तैनात है। साथ ही गांव में 5 से 6 हजार लोग मौजूद है। लोगों में काफी आक्रोश है। --------------------------------- अब पढ़िए मेन खबर.... बहराइच में मूर्ति विर्सजन के दौरान बवाल, एक युवक की:पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गोली और चाकू मारने के निशान; शव घर पहुंचा, 6 हजार की भीड़ उत्तर प्रदेश में बहराइच के हरदी इलाके में रविवार को मां दुर्गा की विसर्जन यात्रा के दौरान गैर समुदाय के युवकों ने पथराव किया और 20 राउंड से ज्यादा फायरिंग की। इसमें दो युवकों को गोली लगी। इनमें से एक की मौत हो गई, दूसरे की हालत गंभीर है। पढ़ें पूरी खबर....