शाजापुर भाजपा चुनाव में कई दावेदार आए सामने:जिला अध्यक्ष और नगर अध्यक्ष की दौड़ में कई नेता ठोक रहे ताल

शाजापुर जिले में भाजपा के जिलाध्यक्ष पद की दौड़ में कई नेता शामिल हैं और वे जिलाध्यक्ष पद की जोड़-तोड़ में लगे हुए हैं। वर्तमान जिला अध्यक्ष अशोक नायक, जिला महामंत्री विजय सिंह बैंस, दिनेश शर्मा, पूर्व विधायक जसवंत सिंह हाड़ा, डॉ. रवि पांडे सहित कांग्रेस से भाजपा में आएं योगेन्द्र सिंह बंटी और क्षितिज भट्ट शामिल हैं। भाजपा नगर अध्यक्ष पद के लिए विजय जोशी, उमेश टेलर, विपुल कसेरा और शीतल भावसार प्रमुख दावेदार हैं। दोनों ही पदों के लिए संघ की पसंद को ही प्राथमिकता मिलेगी। नायक को मिल सकता है दोबारा मौका वर्तमान जिला अध्यक्ष अशोक नायक को दोबारा मौका मिलने की संभावना है। भाजपा जिलाध्यक्ष का कार्यकाल तीन वर्ष का होता है। लेकिन नायक को दो ही वर्ष काम करने का मौका मिला। इसके अलावा नायक के कार्यकाल में भाजपा ने जिले की तीनों विधानसभा और लोकसभा का चुनाव अच्छे मतों से जीता। नायक की इन्हीं उपलब्धियों को देखते हुए पार्टी इन्हें फिर से मौका दे सकती है। नायक की सज्जनता भी काम आ सकती है। भाजपा की गुटबाजी में कौन जीतेगा बाजी शाजापुर जिले में भाजपा की गुटबाजी चरम पर है। एक गुट मंत्री इंदर सिंह परमार का है तो दूसरा गुट क्षेत्रीय सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी और शाजापुर विधायक अरुण भीमावद का। कालापीपल विधायक घनश्याम चन्द्रवंशी सभी गुटों के साथ नजर आते हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष पद पर विगत तीन बार से मंत्री परमार का पलड़ा भारी रहा और उनकी पसंद को तवज्जो मिली। इस बार भी मंत्री की पसंद विजय सिंह बैंस और अशोक नायक हैं। भाजपा की अंदरूनी राजनीति को देखते हुए मंत्री किसी अन्य नाम पर भी मोहर लगा सकते हैं। पूर्व विधायक जसवंत सिंह हाड़ा की दावेदारी के बाद समीकरण बदल सकते हैं। राजपूत समाज को मौका मिला तो मंत्री की पसंद विजय सिंह या योगेन्द्र सिंह बंटी हो सकते हैं। ब्राह्मण समाज से भी पार्टी में तीन दावेदार हैं। डॉ. रवि पांडे भाजपा विधायक अरुण भीमावद की पसंद हैं और दिनेश शर्मा वर्तमान में महामंत्री है और पार्टी में विभिन्न पदों पर रहे हैं। क्षितिज भट्ट ज्योतिरादित्य सिंधिया के सहारे जिला अध्यक्ष की दौड़ में हैं। नगर मंडल में भी मुकाबला शाजापुर नगर मंडल के अध्यक्ष पद के लिए भी कड़ा मुकाबला है। वर्तमान भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विजय जोशी और पूर्व मीडिया प्रभारी उमेश टेलर प्रमुख दावेदार हैं। जोशी जहां संघ कोटे से भाजपा में आएं हैं। वहीं टेलर सांसद महेन्द्र सोलंकी के सांसद प्रतिनिधि होने के साथ साथ उनके खास समर्थक माने जाते हैं। पूर्व नगर अध्यक्ष शीतल भावसार विधायक अरुण भीमावद के सहारे एक बार फिर से इस पद को पाने के लिए आतुर है।