शिवपुरी के तापमान में 4 डिग्री की बढ़ोतरी:लोगों को ठंड से मिली राहत; बाजारों में चहल-पहल बढ़ी

शिवपुरी में पिछले तीन दिनों से मौसम में बदलाव हुआ है। सोमवार को जहां रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस था, वहीं मंगलवार को यह बढ़कर 13 डिग्री और बुधवार को 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इस प्रकार रात के तापमान में चार डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई, वहीं दिन के तापमान में स्थिरता बनी हुई है। पिछले तीन दिनों से अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी दिन का तापमान इसी तरह रहने की संभावना है। लोगों को ठंड से मिली राहत बता दें कि, पिछले सप्ताह शिवपुरी में तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रही। सप्ताह की शुरुआत में सर्दी का प्रकोप अधिक था। हालांकि, रविवार से तापमान में बढ़ोतरी होने से लोगों को राहत मिली है। ठंडी हवाओं का असर कम होने से सुबह और रात के समय लोग सहज महसूस कर रहे हैं। मौसम में आए इस बदलाव का सकारात्मक प्रभाव शहर की दैनिक गतिविधियों पर भी देखा जा रहा है। बाजारों में चहल-पहल बढ़ी है और लोगों ने गर्म कपड़ों का उपयोग भी कम कर दिया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले दिनों में भी इसी प्रकार का मौसम बना रहेगा। सात दिनों के तापमान में बदलाव बु