सागर के बंडा में आज आएंगे डिप्टी सीएम:बूढ़ाखेड़ा में आयोजित संपत्ति कार्ड के ई-वितरण कार्यक्रम में होंगे शामिल, कर्मचारियों से करेंगे संवाद

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री राजेन्द्र शुक्ल 27 दिसंबर को सागर दौरे पर आ रहे हैं। वे सागर जिले के बंडा विकासखंड में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। डिप्टी सीएम व प्रभारी मंत्री शुक्ल 27 दिसंबर शुक्रवार को सुबह 7.30 बजे भोपाल से रवाना होंगे। वे सुबह 11 बजे सागर के बंडा पहुंचेंगे। जहां पर ग्राम बूढ़ाखेड़ा में आयोजित प्रधानमंत्री स्वामित्व के तहत संपत्ति कार्ड का ई वितरण कार्यक्रम और कर्मचारियों से संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां वे हितग्राहियों को संपत्ति कार्ड का वितरण करेंगे। साथ ही कर्मचारियों से संवाद करेंगे। कार्यक्रम के बाद उपमुख्यमंत्री शुक्ल दोपहर 2 बजे रीवा के लिए रवाना होंगे।