सिवनी में मेहता गांव के पास सड़क हादसा:अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक गंभीर; जबलपुर रेफर

घंसौर क्षेत्र के मेहता गांव के पास शनिवार सुबह एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार देवेंद्र कुर्वेति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत घंसौर पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचित किया। घायल देवेंद्र को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंसौर ले जाया गया। जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर कर दिया। आसपास के क्षेत्र में पूछताछ जारी घंसौर थाना प्रभारी डोमन सिंह मरावी ने बताया है कि पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। अज्ञात वाहन और चालक की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्र में पूछताछ की जा रही है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की भी जांच कर रही है।