ट्रैक्टर से बाइक में टक्कर, महिला की मौत पति घायल:बिल्हारी से दतिया आ रहा था दंपती; मौके पर मौजूद लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

बिल्हारी से दतिया आ रहे दंपती की बाइक को बड़ौनी थाना क्षेत्र में हाईवे पर बड़ौनी तिराहे के पास महिंद्रा ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 62 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना शनिवार दोपहर 3 बजे की बताई गई है। मृतका की पहचान रामश्री पत्नी कल्याण पाल (62) निवासी ग्राम बिल्हारी के रूप में हुई है। रामश्री अपने पति के साथ बाइक से बिल्हारी से दतिया आ रही थीं। इसी दौरान बड़ौनी तिराहे के पास हाईवे पर उनकी बाइक को महिंद्रा ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होते ही आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने रामश्री को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं उनके पति की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलने पर बड़ौनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की जानकारी लेने के बाद दुर्घटना में शामिल महिंद्रा ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। पुलिस दुर्घटना के कारणों और ट्रैक्टर चालक की भूमिका की जांच कर रही है।

Nov 21, 2026 - 14:37
 0  0