सीधी में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई बाइक:युवक के सिर में आई गंभीर चोट, ग्राम खैरा में हुआ हादसा

सीधी जिले के ग्राम खैरा में एक बाइक अनियंत्रित होकर आम के पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा शुक्रवार शाम करीब 5 बजे का है। दरअसल, सीता शरण कोल अपने घर से नगरी की ओर जा रहे थे। बाइक का नियंत्रण खोने के कारण वह सड़क किनारे खड़े आम के पेड़ से टकरा गए। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक के सिर में गंभीर चोट आई। साथ ही उनका एक पैर भी फ्रैक्चर हो गया। जिला अस्पताल सीधी में भर्ती स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल सीधी में भर्ती कराया गया। अस्पताल में पदस्थ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मरीज की स्थिति गंभीर है। सिर की चोट के कारण 7 टांके लगाए गए हैं। डॉक्टरों की टीम मरीज की लगातार निगरानी कर रही है। क्षेत्र के लोगों ने सड़क सुरक्षा की मांग स्थानीय निवासियों का कहना है कि सड़क पर दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने प्रशासन से तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण के लिए कदम उठाने की मांग की है। उनका मानना है कि ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए तो ऐसी घटनाओं को रोका जा सकता है।