हाईटेंशन लाइन से टकराई ट्रैक्टर की छतरी:जुताई करते समय 19 वर्षीय युवक की मौत; घर में अकेला कमाने वाला था भोलू

भिंड के नयागांव थाना अंतर्गत सगरा गांव में खेत की जुताई करते समय ट्रैक्टर की छतरी हाईटेंशन लाइन से टकरा गई। जिससे ट्रैक्टर में करंट फैल गया। करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। युवक के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। घर में वही अकेला कमाने वाला था। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। जानकारी के अनुसार आदित्य उर्फ भोलू (18) पुत्र रोहित सिंह राजावत निवासी सगरा नयागांव 11वीं का छात्र था। पिता के निधन के बाद खेती-बाड़ी और घर की जिम्मेदारी उसी के पास थी। सोमवार दोपहर आदित्य अपने खेत की ट्रैक्टर से जुताई कर रहा था। खेत में हाईटेंशन के तार नीचे झूल रहे हैं। जुताई के दौरान तार ट्रैक्टर की छतरी को छू गए। जिससे युवक को करंट लग गया। गंभीर हालत में युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। यहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक दो भाई थी। छोटा भाई पुनीत राजावत है। मृतक की मां मंजू देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। मां का कहना है, कि खेत से निकली हाईटेंशन की लाइन नीची है। उसे ऊंचा करने के लिए बिजली कंपनी में आवेदन भी दिए, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बिजली कंपनी की लापरवाही के चलते उसके बेटे की जान चली गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।