कोर्ट बिल्डिंग के बाहर होंगे इंदौर बार के चुनाव:11 पदों के लिए 4700 मतदाता चुनेंगे प्रत्याशी, परिणाम देर रात तक

इंदौर बार एसोसिएशन के चुनाव आज 15 अप्रैल को होंगे। इस बार पांच प्रमुख पदों सहित कुल 11 पदों के लिए 36 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। प्रमुख पदों के लिए इस बार चार-चार प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें से कौन विजयी होगा इसका फैसला एसोसिएशन के 4700 सदस्य प्रत्याशी चुनकर करेंगे। खास बात यह कि पहली बार मतदान कोर्ट बिल्डिंग के बाहर होगा। इसके लिए व्हाइट हाउस (सफेद टेंट) बनाया गया है। अनुशासन समिति के सदस्य संजय मेहरा ने बताया कि व्हाइट हाउस में सभी 36 प्रत्याशी मौजूद रहेंगे। सबसे पहले मतदाता यहां आएंगे। आठ प्रवेश मार्ग बनाए हैं। मतदान के लिए 50 बूथ बनाए गए हैं। यहां व्यवस्था ऐसी की गई है कि मतदाता वोट देने के बाद पिछले गेट से बाहर निकल जाएगा। वहां भोजन की व्यवस्था भी रखी गई है। व्यवस्था के तहत हर मतदाता की वीडियो रिकॉर्डिंग होगी। नकली वोटर्स का खास ध्यान रखा गया है, उसे पुलिस के हवाले किया जाएगा। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। गर्मी से राहत के लिए कूलर भी लगाए गए हैं। इस बार शनिवार, रविवार और सोमवार को अंबेडकर जयंती पर अवकाश था। इसके चलते प्रत्याशियों का कोर्ट परिसर में मेल-मुलाकातों का गणित बिगड़ गया। इस पर उन्होंने मतदाताओं के घर और कार्यालयों में जाकर जिताने की अपील की। साथ ही सोशल मीडिया पर भी प्रचार-प्रचार किया। चुनाव प्रक्रिया का शेड्यूल 15 अप्रैल: मतदान (सुबह 11 बजे से शाम 4:30 बजे तक) वोटों की गिनती: मतदान समाप्त होते ही शुरू होगी और देर रात तक परिणाम घोषित किए जाएंगे। वर्तमान पदाधिकारी फिर मैदान में