रावण से की जैन समाज की तुलना,लोगों ने थाना घेरा:जबलपुर में भाजपा नेताओं का ऑडियो वायरल होने पर हंगामा, कहा- 90% समाज बीजेपी से जुड़ा

जबलपुर में जैन समाज पर अभद्र टिप्पणियां करने का ऑडियो सामने आने के बाद मंगलवार देर रात समाज के लोगों ने कोतवाली थाने का घेराव कर दिया। समाज के लोगों का कहना है कि ये ऑडियो भाजपा के दो नेताओं का है। ऑडियो में जैन और मुस्लिम समाज को एक बताया जा रहा है। साथ ही रावण को भी जैन समाज से जुड़ा होना बताया है। इसी ऑडियो को लेकर समाज के लोगों ने थाने में करीब दो घंटे हंगामा किया। जानकारी लगते ही एएसपी आनंद कलादगी, सीएसपी रितेश कुमार शिव सहित दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। कार्रवाई के आश्वासन के बाद समाज के लोग वापस लौटे। पढ़िए ऑडियो में क्या है... बताया जा रहा है कि करीब 4 मिनट 40 सेकेंड का वायरल ऑडियो भाजपा की मंडल अध्यक्ष जागृति शुक्ला और उत्तर मध्य विधानसभा से विधायक प्रतिनिधि शैलेंद्र सिंह का है। शैलेंद्र सिंह : जनरल में उसको कर देना और इसको कर देना उपाध्यक्ष में। जागृति शुक्ला : इसे रखना है, या नहीं। शैलेंद्र सिंह : इसकी जगह जितेश को कर देना। कोई पूछे तो कहना कि यह पान की दुकान चलाता है। कार्यक्रम में आएगा-जाएगा ही नहीं। आप देखना कि ये महामंत्री बने नहीं। (इसके बाद जैन समाज पर बात होने लगती है।) जागृति शुक्ला : जैसे हम लोग मुसलमानों के इतने पीछे पड़े कि आने वाले समय में ये पाकिस्तान के हो जाएं, चाहे जहां के हो जाएं। अब जैनियों को भी इधर बैठा देते हैं। शैलेंद्र सिंह : मैं जैन लोगों से बहुत चिढ़ता हूं। जैन और मुस्लिम एक हैं। जागृति शुक्ला : आने वाले समय में जब कलयुग अवतार आएगा, तो विपक्ष भी जो रावण बनकर खड़ा होगा, वह जैन समाज का होगा। दैनिक भास्कर इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है। समाज के लोगों ने की गिरफ्तारी की मांग रात 12 बजे जैन समाज के सैकड़ों लोग पंचायत सभा के बैनर तले सड़कों पर उतर गए। कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली पुलिस थाने का घेराव कर दिया। वे थाने के अंदर जाकर नारेबाजी करने लगे। जैन पंचायत सभा के अध्यक्ष कैलाश जैन ने बताया, ये ऑडियो विधायक प्रतिनिधि शैलेंद्र सिंह और मंडल अध्यक्ष जागृति शुक्ला का है। उनकी तत्काल गिरफ्तारी होनी चाहिए। ये दोनों जैन समाज की तुलना अशोभनीय स्तर से मुसलमानों से कर रहे थे, रावण बता रहे हैं। हमारा जैन समाज 80 से 90 प्रतिशत भाजपा पार्टी से जुड़ा है, लेकिन ये नेता कह रहे हैं कि मुस्लिम तो पाकिस्तान चले जाएंगे, ये जैन कहां जाएंगे। 'भाजपा नेता ने आचार्य पर की शोभनीय बात' समाज के अतुल जैन ने कहा, उत्तर मध्य विधानसभा में विद्यासागर मंडल का जब गठन किया गया तो पूरा जैन समाज खुश था। लेकिन भाजपा के कुछ नेता वहां पर बैठकर आचार्य विद्यासागर जी के विषय में अशोभनीय बात करते हैं। भाजपा नेताओं का ऑडियो विधायक प्रतिनिधि की फेसबुक आईडी से वायरल हुआ था, जिसे बाद में डिलीट कर दिया गया। भाजपा अध्यक्ष बोले- जांच से पहले कुछ कहना ठीक नहीं भाजपा के महानगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने कहा- यह ऑडियो मेरे भी संज्ञान में आया है, लेकिन किसी पर आरोप लगाने से पहले उसकी जांच करवा ली जाए तो बेहतर होगा। हो सकता है कि यह आडियो फर्जी हो। संबंधित अधिकारियों से वायरल हो रहे ऑडियो की जांच करने की बात की गई है। इसके बाद ही कुछ कहना उचित होगा। एएसपी ने की शांति बनाए रखने की अपील एडिशनल एसपी आनंद कलादगी ने जैन समाज से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्हें मामले में वैधानिक कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। एएसपी ने कहा, वायरल ऑडियो की जांच करवाई जा रही है। जैन समाज के लोगों ने एक शिकायत पत्र सौंपा है, जिसे ले लिया गया है। समाज के प्रति अपशब्द बोलने वालों पर एफआईआर दर्ज की गई है। जैन पंचायत सभा ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द से जल्द गिरफ्तारियां नहीं होती है तो जिलेभर का जैन समाज सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करने को मजबूर हो जाएगा।