टोंकखुर्द में मोटर पंप चोरी का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार, डेढ़ लाख का माल बरामद; 7 मोटर पंप और बाइक जब्त

टोंकखुर्द पुलिस ने मोटर पंप चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर डेढ़ लाख का माल बरामद किया है। मामला 19 दिसंबर 2024 का है। खरेली गांव के किसान दिनेश मण्डलोई ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उनके खेत से अज्ञात चोरों ने मोटर पंप चुरा ली थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए धारा 303(2) BNS के तहत केस दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के निर्देश पर विशेष टीम बनाई गई। टीम का नेतृत्व थाना प्रभारी आलोक सोनी और चौकी टोंककला प्रभारी हिमांशु पाण्डेय ने किया। पुलिस ने तकनीकी और मुखबिर तंत्र का सहारा लिया। डिंगरोदा गांव के लोगों की मदद से आरोपियों को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों में शाजापुर के मक्सी क्षेत्र के चार लोग शामिल हैं। इनमें सुरज उर्फ सुरेश (21), धीरेन्द्र सिसौदिया (33), हीनाराज पंवार (21) और परदेश परमार (36) हैं। सभी आरोपी मक्सी के सरस्वती स्कूल के आस-पास के इलाके में रहते हैं। पुलिस ने आरोपियों से 7 मोटर पंप, एक मोटरसाइकिल और केबल बरामद की है। बरामद माल की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है।