जैन साध्वी को कार ने मारी टक्कर, उज्जैन रेफर:रतलाम में तीन अन्य साध्वियां चोटिल; पूर्व मंत्री बोले- षड्यंत्रपूर्वक हमलों पर कार्रवाई हो

रतलाम में जैन साध्वी को एक कार ने टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर समाजजनों ने बदनावर अस्पताल भेजा, उसके बाद उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद उज्जैन रेफर किया। फरार कार चालक को पकड़ लिया गया है। घटनाक्रम गुरुवार शाम का रतलाम जिले के सिमलावदा व मारुति एकेडमी के बीच फोरलेन पर हुआ। साध्वी हितदर्शनाश्रीजी (70) व्हीलचेयर पर जा रही थीं। उन्हें कार ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी उनके साथ चल रहे सदस्यों ने समाजजनों को दी। उन्हें अस्पताल भेजा गया। समाजजनों ने कार चालकों को टोल नाके पर घेराबंदी कर पकड़ा और बदनावर पुलिस को सौंपा। घटनाक्रम रतलाम जिले का होने के कारण बदनावर पुलिस ने पूरा मामला रतलाम पुलिस को सौंपा। चूंकि पास में धार जिले का बदनावर होने से जैन समाजजन साध्वी को इलाज के लिए बदनावर लेकर गए। रात में ही जब साध्वी को टक्कर मारने की सूचना मिली तो बदनावर में समाजजन बड़ी संख्या में पहुंचे। इस मामले में पूर्व मंत्री ने दिया है। विहार कर रात्रि विश्राम को जा रही थीं साध्वी साध्वीजी रतलाम के धराड़ गांव से विहार कर सातरूंडा में रात्रि विश्राम करने जा रही थीं। इसके पहले हादसा हो गया। साध्वी को अंदरूनी चोट आई हैं, उनका कंधा भी फैक्चर हो गया है। रात में उज्जैन रेफर किया। उनके साथ चल रही साध्वी चारु दर्शनाश्रीजी (65) बाल-बाल बच गई। हादसे में तीन महिला सेवादारों में से लक्ष्मी बाई को मामूली चोट आई हैं। रेनमउ से भोजन कर किया था विहार सागर समुदाय की साध्वी भगवंत प्रियदर्शना श्रीजी मसा की शिष्या साध्वी हितदर्शना मसा एवं चारुदर्शना श्रीजी मसा आदि ठाणा रतलाम के रेनमऊ से भोजन कर 2 व्हील चेयर से विहार पर निकले थे। मारूति एकेडमी व सातरूंडा के बीच एक वाहन ने हितदर्शना श्रीजी मसा की व्हील चेयर को टक्कर मार दी। घटना के बाद साध्वी की सहायककर्मी का बदनावर विहार परिवार को फोन कर जानकारी दी। विहार परिवार बदनावर ने सातरूंडा के सेवक दर्शन जैन, रेनमउ के विनय जैन को जानकारी दी। टोल नाके पर की घेराबंदी बदनावर के सदस्यों ने बोराली टोल टैक्स पर कार्यरत सदस्य अरुण जैन को जानकारी दी। तुरंत सभी सदस्यों को घटनाक्रम के बारे में बताया। कुछ ही देर बाद टक्कर मारने वाले वाहन को पकड़ लिया। वाहन में दो लोग सवार थे। दोनों को पकड़ कर रात में ही बदनावर थाने को सौंपा। गुरुवार देर रा बदनावर थाने पर शून्य पर कायमी कर घटनाक्रम रतलाम जिले का होने के कारण मामला जिले के बिलपांक थाने पर भेजा। रेन महू निवासी विनय (34) पिता बाबूलाल जैन की रिपोर्ट पर बिलपांक थाना पुलिस ने कार में सवार आलमी (24) पिता गुलशेर मंसूरी व आरिफ (32) पिता रफीक खान दोनों निवासी ग्राम बेड़िया जिला खरगोन के खिलाफ केस दर्ज किया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार शाम कोर्ट में पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया। बिलपांक थाना पुलिस ने टक्कर मारने वाले वाहन क्रमांक MP09 ZT 3364 को जब्त कर लिया। पूर्व मंत्री ने जारी किया बयान जैन साध्वी के साथ हुई घटना के बाद शुक्रवार को पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी ने बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों से जैन संतो पर षडयंत्र पूर्वक हमला किया जा रहा। उस पर कठोर कार्रवाई होना चाहिए। घटना की जानकारी मिलने पर रतलाम एसपी को इस बारे में तुरंत बताया। कोठारी ने कहा कि इस प्रकार की घटना पूर्व में भी हुई है। ऐसा लगता है कि उक्त कृत्य जानबूझकर षडयंत्र पूर्वक समाज में वैमनस्यता फैलाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। कोठारी ने मांग कि जैन संतो की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। रतलाम एसपी अमित कुमार ने बताया बदनावर थाने से सूचना मिली थी। बिलपांक के आसपास साधु संतो को टक्कर मारी। बदनावर थाने में तत्काल शून्य पर कायमी की। आरोपियों को अभिरक्षा में लिया। रतलाम पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है।