लापता शख्स का शव रेलवे ब्रिज के नीचे मिला:पुलिस तेजलाल की मौत की जांच में जुटी; मानसिक स्थिति ठीक न होने की बात सामने
बालाघाट में दो दिनों से लापता एक अधेड़ का शव रेलवे ब्रिज के नीचे वैनगंगा नदी से बरामद किया गया है। मृतक की पहचान वारासिवनी थाना क्षेत्र के कायदी रजेगांव निवासी तेजलाल पिता दशाराम मानेश्वर के रूप में हुई है। पुलिस को सूचना मिलने के बाद शव बरामद किया गया था, लेकिन शुरुआत में उसकी पहचान नहीं हो पाई थी। बाद में जांच के दौरान मृतक की शिनाख्त की गई। परिजनों को सूचना देने के बाद उनकी मौजूदगी में शव का पंचनामा किया गया और फिर शव उन्हें सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। तेजलाल पेशे से किसान थे। उनके परिवार में मां, पत्नी और दो बच्चे हैं। बताया गया है कि वह कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान थे और उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। दो दिन पहले वह घर से निकले थे और वापस नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी तलाश की और गुमशुदगी की रिपोर्ट वारासिवनी पुलिस थाने में दर्ज कराई थी। सुबह करीब 10 बजे रेलवे ब्रिज के नीचे उनके शव मिलने की सूचना मिली। मृतक के शरीर पर चोट के निशान और हाथ-पैर में फ्रैक्चर पाए गए हैं। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि वह गिरे या कूदे होंगे। हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह घटना दुर्घटना है या आत्महत्या।