खंडवा में करंट लगने से व्यक्ति की मौत:बकरियों को पत्ती तोड़ने जंगल गया था; मजदूरी करता था चार बच्चों का पिता

खंडवा में एक व्यक्ति को पेड़ पर पत्ती तोड़ने के दौरान करंट लग गया, जिससे कि उसकी मौत हो गई। वह बकरियों के लिए पत्ती तोड़ने जंगल गया था। मृतक चार बच्चों का पिता हैं, बकरी पालन करके परिवार क पालन पोषण करता था। इधर, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना शुक्रवार शाम की है। जिले के ग्राम बिजोराभील निवासी ओंकार (49) पिता दशरथ बकरियों के लिए पत्ती तोड़ने जंगल में गया था। जहां पेड़ पर चढ़कर वह पत्ती तोड़ रहा था, इस दौरान वह पेड़ से गुजर रहे बिजली के तारों की चपेट में आ गया। उसे करंट का झटका लगा। करंट लगने से वह घायल होकर पेड़ से नीचे गिर गया। आसपास के ग्रामीण वहां पहुंचे और उसे जिला अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके के मृत होने की सूचना गांव में फैलते ही लोगों की भीड़ लग गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि ओंकार मजदूरी करता था। आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। उसके चार बच्चे हैं। इसलिए बकरिया पाल रखी थी। रोजाना की तरह आज भी बकरियों के लिए पत्ती तोड़ने गया था। जहां वह हादसे का शिकार हो गया। घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया हैं।