सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री शिवराज कल बुरहानपुर पहुंचेंगे:विधायक मंजू दादू की बहन की शादी में होंगे शामिल, प्रशासन ने की तैयारी

केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को बुरहानपुर दौरे पर रहेंगे। दोनों नेता नेपानगर की विधायक मंजु राजेन्द्र दादू की बहन अंजलि की शादी (आशीर्वाद) समारोह में शामिल होंगे। यह समारोह मंगल मिलाप परिसर में आयोजित होगा। कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा से लेकर व्यवस्थाओं तक प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। समारोह में शाम तक पहुंचेंगे दोनों नेता पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार दोपहर 3:40 बजे बुरहानपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव शाम 4:30 बजे पहुंचेंगे और संक्षिप्त प्रवास के बाद 5:10 बजे रवाना हो जाएंगे। समारोह में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। कलेक्टर-एसपी ने लिया तैयारियों का जायजा आगमन से पहले शुक्रवार को कलेक्टर हर्ष सिंह और एसपी देवेंद्र पाटीदार ने भाजपा नेता गजेंद्र पाटील के साथ हेलीपैड और विवाह स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था का भी जायजा लिया। प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट भी रहेंगे मौजूद प्रदेश के जल संसाधन मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट भी शनिवार को बुरहानपुर पहुंचेंगे। वे पहले दोपहर में दस घाट बैराज का निरीक्षण करेंगे, फिर मांजरोद गांव जाएंगे और दोपहर 2:45 बजे आशीर्वाद समारोह में शामिल होंगे।

Apr 25, 2025 - 18:12
 0  2