भाजपा के अपने पार्षदों ने की क्रॉस वोटिंग:सरकार ने जिला योजना समिति चुनाव रोका; कांग्रेस ने नपा अध्यक्ष से इस्तीफा मांगा

हरदा में जिला योजना समिति के चुनावों में भाजपा के पार्षदों ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ जाकर कांग्रेस पार्षद के पक्ष में मतदान किया। इस घटना के बाद सरकार ने तुरंत जिला योजना समिति के चुनावों पर रोक लगा दी और पूर्व आदेश को निरस्त कर दिया। कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में पार्टी ने इस मुद्दे को उठाया। उनका कहना है कि नगर पालिका परिषद, नगर परिषद और नगर निगमों में भाजपा के अध्यक्षों के होते हुए भी विकास कार्य पूरी तरह से ठप हैं। शहर में साफ-सफाई की व्यवस्था खराब है। पानी की समुचित व्यवस्था नहीं है। विकास कार्य रुके हुए हैं। समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा
पार्षदों का कहना है कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। यही कारण है कि भाजपा के पार्षदों में भी असंतोष है। इससे पहले भी नगर पालिका अध्यक्षों के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की स्थिति बनी थी। सरकार ने इसे भांपते हुए नियमों में संशोधन कर दिया था। पार्षदों के अधिकारों का हनन हो रहा
कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा सरकार लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की अवहेलना कर रही है।है। जनता की आवाज को दबाने के लिए नियमों में लगातार बदलाव किए जा रहे हैं। यह घटना नगर पालिका अध्यक्ष और हरदा के शीर्ष नेतृत्व की विफलता को दर्शाती है। नपा अध्यक्ष को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए
कांग्रेस विधायक डॉ आर के दोगने ने कहा कि भाजपा सरकार की नाकामी अब प्रदेश के हर कोने में महसूस हो रही है। यह स्पष्ट हो चुका है कि भाजपा न केवल प्रदेश की जनता, बल्कि अपने ही चुने हुए प्रतिनिधियों से भी विश्वास खो चुकी है। नगर पालिका अध्यक्ष को नैतिकता के आधार पर तुरंत इस्तीफा देना चाहिए, क्योंकि उन्होंने अपने कर्तव्यों का पालन नहीं किया।