दमोह में शादी का झांसा देकर युवती से रेप:पीड़िता ने खाया जहर; हिंदू संगठनों ने गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग

दमोह कोतवाली थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी ने युवती के साथ मारपीट भी की, जिसके बाद पीड़िता ने सोमवार रात जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। सूचना मिलने पर पुलिस युवती को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गई, जहां हिंदू संगठनों के सदस्यों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पीड़िता (30) ने आरोप लगाया है कि पठानी मोहल्ला निवासी शाहबाज खान पिछले 10 वर्षों से उसे शादी का झांसा देकर लगातार दुष्कर्म कर रहा था। हाल ही में आरोपी ने किसी अन्य युवती से शादी कर ली। जब पीड़िता को इस बात का पता चला, तो वह सोमवार रात आरोपी के घर पहुंची। वहां आरोपी ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज किए इस मारपीट से आहत होकर युवती ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया और पठानी मोहल्ला में बेहोशी की हालत में पाई गई। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर युवती को जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में नायब तहसीलदार रघुनंदन चतुर्वेदी ने पीड़िता के बयान दर्ज किए। आरोपी की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग बजरंग दल के नगर संयोजक सत्यम चौरसिया ने बताया कि शाहबाज खान ने युवती को 10 साल तक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और फिर उसके साथ मारपीट की, जिसके कारण उसने जहरीला पदार्थ खाया। हिंदू संगठनों ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी और उस पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली टीआई मनीष कुमार ने बताया कि जानकारी लगी थी किसी युवती ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है। वह अस्पताल पहुंचे और नायब तहसीलदार की मौजूदगी में युवती के बयान लेने के बाद आरोपी पर मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

Jun 2, 2026 - 07:12
 0  0